Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के 19 शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। सबसे ज्यादा तापमान भिवानी में 37.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में औसतन तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक इजाफा होने वाला है।
हिसार, रोहतक, जींद, सिरसा, नूंह समेत इन जिलों में बढ़ी गर्मी
हिसार, रोहतक, जींद, सिरसा, नूंह, पलवल, महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों में तेजी से गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी संभव है। आने वाले दो दिनों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राहत भरी बात यह है कि अभी हीट वेब की कोई संभावना नही है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में 22 HPS अफसरों को जल्द मिलने वाला है IPS प्रमोशन
किसानों के लिए एडवाइजरी जारी
बढ़ते तापमान और मौसम शुष्क को लेकर किसानों के लिए एडवाइजारी जारी की गई है। ऐसे मौसम में किसान गेहूं में पीला रतुआ और कीटों की नियमित निगरानी करें। सरसों और तिलहन फसलों में माहू (एफिड) दिखने पर तुरंत नियंत्रण उपाय अपनाएं। फलों के बागों में हल्की सिंचाई और खाद प्रबंधन जारी रखें। दोपहर के वक्त पशुओं को छांव में रखें और उन्हें प्रयाप्त मात्रा में पानी पिलायें।
हाइलाइट्स:
- हरियाणा के 19 शहरों में तापमान 35°C के पार
- भिवानी में सबसे ज्यादा 37.4°C तापमान दर्ज
- औसत तापमान में 1.7°C की बढ़ोतरी
- अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना
- तापमान में 4–6°C तक और बढ़ोतरी के आसार
- हिसार, रोहतक, जींद, सिरसा, नूंह समेत कई जिलों में गर्मी बढ़ी
- 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने
- फिलहाल हीटवेव की कोई चेतावनी नहीं
- किसानों के लिए एडवाइजरी जारी
- गेहूं, सरसों और तिलहन फसलों की निगरानी की सलाह
- पशुओं को छांव में रखने और पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश






