सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, अब तक 13,500 से अधिक किशोरियों को लगा टीका

SHARE:

Haryana HPV Vaccination: महिलाओं में होने वाली सर्वाइकल कैंसर से जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए हरियाणा सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। इस बीमारी से रोकथाम के लिए  एचपीवी टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई एक अहम समीक्षा बैठक में अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लाखों किशोरियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस बड़े अभियान के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की करीब 2.26 लाख किशोरियों को सुरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सरकार ने 2.28 लाख वैक्सीन डोज का पूरा प्रबंध कर लिया है। प्रदेश में 22 अप्रैल 2026 तक 13,500 से अधिक किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से 561 को पहले ही दिन टीकाकरण किया गया। हरियाणा सरकार की यह सिंगल डोज रणनीति भविष्य में होने वाले इस खतरनाक कैंसर से लड़ने के लिए किशोरियों की रक्षा करेगी।

सामुदायिक स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को करें जागरूक

ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों में इस टीकाकरण को डर और किसी भी तरह के भ्रम को रोकने के लिए प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत को झोंक दिया है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया, रेडियो, अखबारों और सामुदायिक मंचों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाए। जिला उपायुक्तों को भी ये जिम्मेदारी दी गई है कि वो स्कूलों के प्रिंसिपल और टीचरों के साथ मिलकर अभिभावकों को प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त छात्राओं को स्कूल से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तक ले जाकर सुरक्षित रूप से टीका लगवाने की पुख्ता व्यवस्था भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- तय सीमा पर बांटे गए टैबलेट वापस नहीं करने वाले छात्रों का रुक जाएगा परिक्षा परिणाम

एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी

यू-विन प्लेटफॉर्म के माध्यम से टीकाकरण की निगरानी की जा रही है। इसमें पंजीकरण और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया डिजिटल रूप से पूरी हो रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है। इसके हल्के दुष्प्रभाव जैसे बुखार या दर्द को पैरासिटामोल से नियंत्रित किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के मामलों को कम किया जा सके।

हाइलाइट्स

  • हरियाणा सरकार ने सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए HPV टीकाकरण अभियान तेज किया
  • मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
  • 14–15 वर्ष की 2.26 लाख किशोरियों को टीकाकरण का लक्ष्य तय
  • 2.28 लाख वैक्सीन डोज का राज्य में पूरा इंतजाम
  • 22 अप्रैल 2026 तक 13,500+ किशोरियों को लगाया जा चुका टीका
  • पहले ही दिन 561 किशोरियों का हुआ टीकाकरण
  • सिंगल डोज रणनीति से भविष्य में कैंसर से बचाव पर जोर
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान
  • स्कूलों और अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश
  • यू-विन प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल मॉनिटरिंग और प्रमाण पत्र जारी
  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने HPV वैक्सीन को बताया सुरक्षित और प्रभावी
  • हल्के साइड इफेक्ट (बुखार/दर्द) को पैरासिटामोल से किया जा सकता है नियंत्रित
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment