हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में फिजियोथेरेपिस्ट के 69 खाली पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। इसके लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसकी जानकारी खुद स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह ने दी है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने 54 खाली पदों पर भर्ती के संबंध में सेवा लोक आयोग को ज्ञापन भेजा था। अब इसे संधोशित करके फिजियोथेरेपिस्ट के 69 पदों के लिए भेजा गया है।
सरकार ने दो CHC खोलने की दी मंजूरी
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने जींद जिले के गांव उझाना और करनाल जिले के गांव सांभी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खोलने को भी मंजूरी दे दी है। इनमें उझाना CHC के निर्माण के लिए 2195.46 लाख रुपये और सांभी CHC के लिए 2322.37 लाख रुपये सरकार की ओर से मंजूर किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, अब तक 13,500 से अधिक किशोरियों को लगा टीका
ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस भी ग्रामीण इलाके में उप-स्वास्थ्य केंद्र, PHC, CHC या अन्य स्वास्थ्य संस्थान खोलने की आवश्यकता हो, उस गांव में नियमों के अनुसार जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए। जिससे ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
हाइलाइट्स
- हरियाणा में फिजियोथेरेपिस्ट के 69 पदों पर जल्द होगी भर्ती
- भर्ती प्रक्रिया के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा संशोधित ज्ञापन
- पहले 54 पदों के लिए भेजा गया था प्रस्ताव, अब बढ़ाकर 69 किया गया
- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह ने भर्ती को लेकर दी जानकारी
- जींद के उझाना और करनाल के सांभी में नए CHC खोलने को मंजूरी
- उझाना CHC के लिए 2195.46 लाख रुपये और सांभी के लिए 2322.37 लाख रुपये स्वीकृत
- ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने पर सरकार का जोर
- जरूरत के अनुसार नए उप-स्वास्थ्य केंद्र, PHC और CHC खोलने के निर्देश
- ग्रामीणों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने का लक्ष्य





