NIT कुरुक्षेत्र में छात्रों के आत्महत्या मामले में महिला आयोग सख्त, 4 सदस्यीय टीम संस्थान का करेगी दौरा

SHARE:

बीते 60 दिनों में राष्ट्रीय प्रोद्योगिक संस्थान NIT कुरुक्षेत्र में तीन छात्र और एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या के मामले सामने आए। संस्थान में आत्महत्या के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग की चार सदस्यीय टीम आज कुरुक्षेत्र जाकर संस्थान का दौरा करेगी।

NIT प्रशासन को दौरे की पूर्व सूचना, बढ़ी सतर्कता

महिला आयोग की इस टीम का नेतृत्व आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया करेंगी। गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण करने के साथ-साथ अधिकारियों से बातचीत भी की जाएगी। आयोग की ओर से NIT प्रशासन को पूर्व में ही इसकी जानकारी दे दी गई है जिसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। हालांकि इन दिनों छुट्टियां चल रही हैं जिसके कारण NIT के हॉस्टल खाली पड़े हैं।

ये भी पढ़ें- हरियाणा सरकार की नई पहल: महिला विधायकों को मिलेगा पूरा संरक्षण, पहली बार बनी 9 सदस्यों की कमेटी

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की टीम के बाद महिला आयोग की टीम का निरीक्षण

हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की टीम ने संस्थान का दौरा किया था अब महिला आयोग की टीम निरीक्षण करने के लिए पहुंचेगी। गौरतलब है कि बीते महीने 16 अप्रैल को दीक्षा दुबे नाम की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके अगले दिन, 17 अप्रैल की रात को एक अन्य छात्रा ने तनाव के चलते हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाने का प्रयास किया गनीमत यह रही कि अन्य छात्राओं ने समय पर पहुंचकर उसे बचा लिया। इससे पहले, एक छात्र ने 8 अप्रैल को और एक अन्य छात्र ने 31 मार्च को आत्महत्या की थी। विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद NIT ने 17 अप्रैल से छुट्टियों की घोषणा की और 18 अप्रैल को हॉस्टल खाली करने का नोटिस जारी कर दिया था।

हाइलाइट्स

  • 60 दिनों में NIT कुरुक्षेत्र में 4 संदिग्ध सुसाइड के मामले
  • तीन छात्र और एक छात्रा की मौत से कैंपस में हड़कंप
  • बढ़ते मामलों पर हरियाणा महिला आयोग ने लिया संज्ञान
  • महिला आयोग की 4 सदस्यीय टीम आज करेगी संस्थान का दौरा
  • अध्यक्ष रेणु भाटिया करेंगी टीम का नेतृत्व
  • गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण और अधिकारियों से बातचीत होगी
  • NIT प्रशासन को पहले ही दी गई सूचना, बढ़ी सतर्कता
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की टीम भी कर चुकी है दौरा
  • 16 अप्रैल को छात्रा दीक्षा दुबे की आत्महत्या का मामला
  • 17 अप्रैल को एक अन्य छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया
  • इससे पहले 31 मार्च और 8 अप्रैल को भी छात्रों की मौत
  • विरोध के बाद 17 अप्रैल से छुट्टियां घोषित, हॉस्टल खाली कराए गए

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment