हरियाणा निकाय चुनाव : हरियाणा में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में आज पंचकूला में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया गया। कांग्रेस पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।
पंचकमल में बीजेपी का संकल्प पत्र विमोचन कार्यक्रम आयोजित
बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में बीजेपी का संकल्प पत्र विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री एवं पंचकूला निकाय चुनाव के प्रभारी विपुल गोयल और सह प्रभारी पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मंत्री कृष्णलाल पंवार, मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा, पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और पंचकूला मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल समेत कई नेता मौजूद रहे।
कई नेता बीजेपी में हुए शामिल
इस संकल्प पत्र विमोचन कार्यक्रम में कई नेता बीजेपी में शामिल भी हुए। सीएम सैनी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने नेताओं का बीजेपी में स्वागत किया। पूर्व मंत्री राजकुमार बाल्मीकि, हिसार से जयसिंह बिश्नोई, गुरुग्राम से जगदीश मांडोली, रेवाड़ी से सुरेंद्र मड़िया, अनिल यादव सरपंच, पवन यादव और कैथल से अनिल समेत 50 से अधिक नेता आज बीजेपी में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में 49 जजों का तबादला, हाईकोर्ट ने जारी कर दी लिस्ट
हाइलाइट्स:
- हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी
- सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंचकूला में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी
- कांग्रेस पहले ही अपना घोषणा पत्र कर चुकी है जारी
- बीजेपी कार्यालय पंचकमल में संकल्प पत्र विमोचन कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
- पंचकूला मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल भी कार्यक्रम में शामिल
- कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक नेताओं ने बीजेपी जॉइन की
- अलग-अलग जिलों से कई प्रमुख नेताओं का पार्टी में शामिल होना
- चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को किया और मजबूत





