हरियाणा में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। आसमान मानो आग उगल रहा हो आने वाले समय में गर्मी में और इजाफा होने की संभावना है। इन सबके बीच प्रदेश सरकार ने मौजूदा एवं अनुमानित गर्मी को देखते हुए विस्तृत सार्वजनिक स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी कर दी है। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि आमजन को गर्मी से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखने और सभी स्तरों पर प्रभावी CHR तैयारियां करना सरकार का लक्ष्य है। सामान्य से अधिकतम तापमान की संभावना को देखते हुए तमाम जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और हीट हेल्थ एक्शन प्लान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले
स्वास्थ्य विभाग द्वारा केंद्रीकृत निगरानी प्रणाली के माध्यम से हीट से संबंधित बीमारियों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग को अनिवार्य कर दिया गया है। लोगों को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले, छायादार या हवादार स्थानों में रहें। गर्मी से बचाव के लिए सरल लेकिन प्रभावी उपाय अपनाएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ओआरएस या घर पर बने पेय जैसे नींबू पानी, लस्सी एवं ताजे फलों के जूस का सेवन करें। बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें तथा सिर को ढककर रखें। विश्रामस्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। काम का वक्त सुबह या शाम के ठंडे समय में कराया जाए। हीट स्ट्रेस के लक्षणों के बारें में कामगारों को जानकारी दी जाए और बड़ी सिस्टम को अपनाया जाए जिससे वो एक दूसरे एक दूसरे की निगरानी कर सके।
सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक दवाइयां और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
प्रदेश के तमाम अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, आईवी फ्लूड, आइस पैक सहित अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर मामलों के उपचार के लिए समर्पित हीटस्ट्रोक प्रबंधन इकाइयां स्थापित की जा रही हैं तथा एम्बुलेंस सेवाओं को त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रखा गया है। “पहले ठंडा करो, फिर परिवहन करो” की रणनीति को अपनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा निकाय चुनाव : CM सैनी ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र
चाय, कॉफी और अधिक मीठे या कार्बाेनेटेड पेय पदार्थों से परहेज बरतें
एडवाइजरी में कहा गया है कि चाय,कॉफी और अधिक मीठे या कार्बोनेटेड पेय पदार्थों से परहेज बरतें। इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। बासी और भारी भोजन ना करने की सलाह दी गई है। पालतू जानवरों और बच्चों को पार्क की गई गाड़ियों में अकेले ना छोड़े। शिशुओं, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बाहरी कार्य करने वाले श्रमिकों तथा पहले से बीमार व्यक्तियों पर अधिक ध्यान दें।
हाइलाइट्स:
- हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच सरकार ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी
- सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया, हीट हेल्थ एक्शन प्लान लागू
- दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह
- पर्याप्त पानी, ORS, नींबू पानी, लस्सी और जूस पीने की हिदायत
- हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने और सिर ढकने की सलाह
- हीट स्ट्रेस के लक्षणों पर नजर रखने और काम का समय बदलने के निर्देश
- अस्पतालों में दवाइयां, ORS, IV फ्लूड और आइस पैक की उपलब्धता सुनिश्चित
- गंभीर मामलों के लिए हीटस्ट्रोक प्रबंधन यूनिट और एम्बुलेंस तैयार
- “पहले ठंडा करो, फिर अस्पताल ले जाओ” रणनीति अपनाई गई
- चाय, कॉफी और मीठे/कार्बोनेटेड पेय से बचने की सलाह
- बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और श्रमिकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश





