पंजाब में वोटर लिस्ट अपडेट का अभियान तेज, 1.30 करोड़ से अधिक लोगों ने भरे फॉर्म

SHARE:

Punjab SIR: पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत बड़ी संख्या में मतदाता अपने एन्यूमरेशन फॉर्म (Enumeration Form) जमा कर रहे हैं। राज्यभर के मतदान केंद्रों पर 11 और 12 जुलाई को आयोजित विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने फॉर्म भरकर जमा किए।

पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अनिंदिता मित्रा ने बताया कि ये विशेष शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित किए गए थे। इस दौरान मतदाताओं ने अपने भरे हुए फॉर्म संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को सौंपे।

18 दिनों में 1.30 करोड़ से ज्यादा फॉर्म जमा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म एकत्र करने का अभियान भी जारी है, जो 24 जुलाई 2026 तक चलेगा। पिछले 18 दिनों में राज्य के 1.30 करोड़ से अधिक मतदाता अपने फॉर्म जमा कर चुके हैं।

24 जुलाई से पहले जमा करें फॉर्म

CEO अनिंदिता मित्रा ने उन मतदाताओं से अपील की है जिन्होंने अभी तक अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किया है कि वे जल्द से जल्द अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा करें। उन्होंने कहा कि 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए समय पर एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करना जरूरी है। समय सीमा के बाद फॉर्म जमा नहीं करने पर मतदाता का नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल होने में परेशानी आ सकती है।

also read: पंजाब में 60 लाख की विकास परियोजना पूरी, घराटों का संरक्षण और पार्क का निर्माण

मतदाताओं से सहयोग की अपील

निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें, ताकि राज्य की मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

Join us on:

Leave a Comment