दिल्ली-रोहतक के बीच नमो भारत कॉरिडोर, मिनटों में तय होगा सफर

SHARE:

Namo Bharat:  भारतीय रेलवे दिल्ली, मेरठ, नोएडा और करनाल जैसे बड़े शहरों के बाद अब नमो भारत कॉरिडोर को अन्य इलाकों और जिलों में लाने की तैयारी में जुटी है। इस नए प्रोजेक्ट के तहत रोहतक, बहादुरगढ़ और उत्तर प्रदेश के खुर्जा, हापुड़, बागपत और बड़ौत जैसे शहरों में भी नमो भारत ट्रेन दौड़ेगी। इससे एनसीआर के अधिकांश शहरों के बीच हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।

दिल्ली, बहादुरगढ़, रोहतक नमो भारत कॉरिडोर

नमो भारत रैपिड रेल नेटवर्क के दूसरे चरण का हिस्सा है दिल्ली, बहादुरगढ़, रोहतक नमो भारत कॉरिडोर। इस कॉरिडोर से हरियाणा के अहम इंडस्ट्रियल और एजुकेशन हब जैसे बहादुरगढ़ और रोहतक राजधानी दिल्ली से जुड़ पायेंगे। इससे रूट से ट्रेन या फिर सड़क के मुकाबले दिल्ली और रोहतक का सफर कम समय में पूरा होगा। रोहतक की MDU और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए दिल्ली से आने जाने वालों को इससे बड़ा फायदा पहुंचेगा।

डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को अंतिम मंजूरी का इंतजार 

इस परियोजना को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को अंतिम मंजूरी का इंतजार है। इसके लिए केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के बीच डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) और बजट को लेकर बातचीत जारी है। बता दें कि इस कॉरिडोर में दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर मुंडका, बहादुरगढ़ और सांपला होते हुए रोहतक स्टेशन तक रूट बनाया जा सकता है। इसे दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन (इंद्रलोक, कीर्ति नगर से बहादुरगढ़) और भारतीय रेलवे से भी जोड़ा जा सकता है।

दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत कॉरिडोर

नमो भारत रैपिड रेल नेटवर्क परियोजना का दूसरा चरण दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत कॉरिडोर है। यूपी के बागपत जिले और बड़ौत शहर को दिल्ली के बड़े केंद्रों से जोड़ा जा सकता है। यह कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां या आनंद विहार से शुरू होकर शाहदरा के रास्ते बागपत और बड़ौत तक जाएगा। इससे दिल्ली की सब्जी मंडियों और बाजारों तक किसानों और कारोबारियों की पहुंच आसान हो पाएगी। इस रूट की तरह ही दिल्ली- मेरठ नमो भारत रूट की तरह खेकड़ा, बागपत और बड़ौत के आसपास के इलाकों में आवासीय और औद्योगिक संपत्तियों की मांग में भी बढ़त होगी।

हाईलाइट्स

  • दिल्ली-रोहतक नमो भारत कॉरिडोर से मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी
  • बहादुरगढ़ और रोहतक सीधे जुड़ेंगे राजधानी दिल्ली से
  • सराय काले खां से मुंडका, सांपला होते हुए रोहतक तक प्रस्तावित रूट
  • DPR को अंतिम मंजूरी का इंतजार, सरकारों के बीच बातचीत जारी
  • MDU और अन्य संस्थानों के छात्रों को होगा बड़ा फायदा
  • दिल्ली मेट्रो ग्रीन लाइन और रेलवे से कनेक्टिविटी की योजना
  • दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत कॉरिडोर भी दूसरे चरण में शामिल
  • बागपत और बड़ौत को मिलेगा हाईस्पीड रेल नेटवर्क का लाभ
  • किसानों और कारोबारियों के लिए बाजार तक पहुंच होगी आसान
  • रूट के आसपास रियल एस्टेट और इंडस्ट्रियल ग्रोथ की संभावना
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment