कुरुक्षेत्र में ड्यूटी के दौरान अचानक से ASI की मौत

SHARE:

सोमवार (27 अप्रैल) को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ड्यूटी के दौरान पुलिस के जवान असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) की अचानक से डार्ट अटैक आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ASI सुल्तान सिंह एक आपराधिक मामले में जांच के लिए कुरुक्षेत्र के बाबैन इलाके में गए हुए थे वहां अचानक से उनकी तबीयत हो गई।

जांच के दौरान ASI की तबीयत बिगड़ी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ASI सुल्तान सिंह कुरुक्षेत्र पुलिस में तैनात थे। सोमवार को वह किसी एक पुराने आपराधिक मामले की जांच और सुबूत जुटाने के लिए बाबैन इलाके में गए हुए थे। उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों और घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जांच प्रक्रिया के दौरान उनके सीने में अचानक से तेज दर्द उठा। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।  गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ASI सुल्तान सिंह दम तोड़ चुके थे।

ये भी पढ़ें- जानिए कब आएगा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10-12वीं का रिजल्ट

मेहनती और ईमानदार पुलिस अधिकारी 

सहकर्मियों ने बताया कि सुल्तान सिंह बहुत ही मेहनती और ईमानदार पुलिस अधिकारी थे। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान एक साथी को खोना पूरे पुलिस विभाग के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

हाइलाइट्स

  • कुरुक्षेत्र में ड्यूटी के दौरान ASI सुल्तान सिंह की अचानक मौत
  • बाबैन इलाके में एक पुराने आपराधिक मामले की जांच के लिए गए थे
  • जांच के दौरान सीने में तेज दर्द उठने से तबीयत बिगड़ी
  • साथियों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया
  • हालत गंभीर होने पर उच्च केंद्र रेफर किया गया
  • अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में निधन
  • सुल्तान सिंह को मेहनती और ईमानदार पुलिस अधिकारी बताया गया
  • पुलिस विभाग ने इसे बड़ी क्षति करार दिया
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment