हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र: आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी कार्रवाई, जमकर होगा हंगामा

SHARE:

आज सुबह 11 बजे से हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है। शोक प्रस्ताव, नियम-16 के तहत प्रस्ताव पढ़कर सदन की शुरुआत होगी। इसके बाद तुरंत बाद सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम (लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून) को लेकर कांग्रेस की भूमिका के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी। इस दौरान सरकार और विपक्ष में जोरदार हंगामे के आसार हैं।

विशेष सत्र शुरू होने से पहले भूपेंद्र हुड्डा ने बुलाई बैठक 

विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने से पहले ही माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सुबह 9 बजे चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। पिछले दिनों पार्टी से निलंबित 5 विधायकों को भी इस बैठक में शामिल होने के लिए संदेश भेजा गया है। इनमें नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी, सढौरा की रेनू बाला, पुन्हाना के मोहम्मद इलियास, हथीन के मोहम्मद इसराइल और रतिया के विधायक जरनैल सिंह शामिल हैं। पांचों विधायकों को सदन में पार्टी व्हिप का पालन करना होगा।

हाइलाइट्स

  • हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा, सत्र को लेकर राजनीतिक माहौल पहले से गरमाया हुआ
  • सत्र की शुरुआत शोक प्रस्ताव और नियम-16 के तहत प्रस्ताव पढ़कर की जाएगी
  • सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस की भूमिका के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश करेगी
  • इस मुद्दे पर सदन में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे के पूरे आसार
  • सत्र से पहले कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सुबह 9 बजे चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई
  • हाल ही में निलंबित 5 विधायकों—शैली चौधरी, रेनू बाला, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसराइल और जरनैल सिंह—को भी बैठक में शामिल होने के निर्देश
  • इन सभी विधायकों को विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी व्हिप का सख्ती से पालन करना होगा
  • विशेष सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment