हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र का कांग्रेस ने किया बहिष्कार

SHARE:

हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र शुरू हो गया है। वंदेमातरम गीत के साथ विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत की गई। सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शोक प्रस्ताव पढ़े।  लेकिन कांग्रेस के अधिकतर विधायक सदन में नहीं पहुंचे।

कांग्रेस ने सदन की कार्रवाई में शामिल नहीं होने का लिया फैसला 

सत्र से शुरू होने से ठीक 2 घंटे पहले सुबह 9 बजे कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में विधायक दलों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में फैसला लिया गया कि आज सदन की कार्रवाही में कांग्रेस के विधायक शामिल नहीं होंगे। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की वजह से पार्टी से निलंबित विधायक इस बैठक में नहीं पहुंचे। इन विधायकों ने नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी, सढौरा की रेनू बाला, पुन्हाना के मोहम्मद इलियास, हथीन के मोहम्मद इसराइल और रतिया के विधायक जरनैल सिंह शामिल हैं।

6 सालों में चौथी बार एक दिवसीय विशेष सत्र 

बीते 6 सालों में ये चौथा मौका है जब सरकार की ओर से एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास मत हासिल करने के लिए विशेष सत्र बुलाया था।

5 अप्रैल 2022 को चंडीगढ़ पर हरियाणा के हक को लेकर संकल्प प्रस्ताव पारित करने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया था। वहीं, 20 जनवरी 2020 को बुलाए गए विशेष सत्र में संविधान संशोधन (126वां) बिल पारित किया गया था। इस बिल के माध्यम से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण को 25 जनवरी 2030 तक बढ़ा दिया गया।

हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 होगा पेश

आज सदन में हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 पेश किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा के कॉमन कैडर के ग्रुप-डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए आवश्यक नियम बनाने पर सहमति बनी थी। कॉमन कैडर के वे ग्रुप-डी कर्मचारी  जिन्होंने अपनी 5 साल से अधिक सेवा पूरी कर ली है अब  वो क्लर्क पद पर प्रमोशन के लिए पात्र होंगे। बता दें कि इस ड्राफ्ट बिल में क्लर्क पद के लिए ग्रुप-डी से प्रमोशन का कोटा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त नियमों में 5 प्रतिशत एक्स-ग्रेशिया पद रखना भी अनिवार्य किया गया है।

ये भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र में ड्यूटी के दौरान अचानक से ASI की मौत

हाइलाइट्स

  • हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र वंदेमातरम गीत के साथ शुरू
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सबसे पहले शोक प्रस्ताव पढ़े
  • कांग्रेस के अधिकतर विधायक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए
  • भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बैठक में कांग्रेस ने सत्र का बहिष्कार करने का फैसला लिया
  • क्रॉस वोटिंग के कारण निलंबित 5 विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए
  • पिछले 6 वर्षों में यह चौथा एक दिवसीय विशेष सत्र
  • इससे पहले विश्वास मत, चंडीगढ़ मुद्दे और संविधान संशोधन के लिए विशेष सत्र बुलाए गए
  • आज सदन में हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 पेश किया जाएगा
  • ग्रुप-डी कर्मचारियों के प्रमोशन के नियम तय करने का प्रावधान
  • क्लर्क पद पर प्रमोशन का कोटा 20% से बढ़ाकर 30% किया जाएगा
  • 5 साल सेवा पूरी करने वाले ग्रुप-डी कर्मचारी प्रमोशन के पात्र होंगे
  • नियमों में 5 प्रतिशत एक्स-ग्रेशिया पद रखने का भी प्रावधान
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment