हरियाणा क्लोरिल बिल सर्विस 2026 को मिली मंजूरी, विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी लाएगी बीजेपी

SHARE:

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में कैबिनेट की बैठक हुई। लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम गिरने के खिलाफ लोकसभा में बीजेपी विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। 27 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है।

बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा के स्पेशल सत्र में हरियाणा क्लोरिल बिल सर्विस 2026 को लाया जाएगा। इस बिल के तहत 5 साल सर्विस पूरी करने वाले कॉमन कैडर ग्रुप डी के कर्मचारियों को प्रमोशन मिलेगा। हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस बिल 2026 के मसौदे को मंजूरी मिल गई है। ड्राफ्ट बिल में क्लर्क के पद के लिए ग्रुप डी से प्रमोशन के कोटे को 20% से 30% करने का प्रावधान किया गया। साथ ही 5% एक्स ग्रेशिया पद रखने की अनिवार्यता भी नियमों में शामिल कर दिया गया है।

‘नारी शक्ति वंदन’ बिल को लेकर बीजेपी लाएगी निंदा प्रस्ताव

इसके अतिरिक्त बीजेपी ‘नारी शक्ति वंदन’ बिल को लेकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने इस बिल का विरोध करके महिलाओं का अपमान किया है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में टूरिज्म सेक्टर को मिली नई रफ्तार, होम स्टे से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

बता दें कि सरकार लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने के लिए 131वां संविधान संशोधन ‘नारी शक्ति वंदन’ बिल  लाई थी। इस पर 528 सांसदों ने वोट किया, जिसमें 298 पक्ष में और 230 विपक्ष में थे। बिल पास होने के लिए 352 वोट चाहिए थे, लेकिन पूरे नहीं मिले, इसलिए बिल 54 वोट से पास नहीं हो सका।

विपक्ष ने महिलाओं के विश्वास और उम्मीदों को ठेस पहुंचाई

मुख्यमंत्री सैनी ने प्रेस कॉन्प्रेंस के दौरान कहा कि 17 अप्रैल को विपक्ष ने महिलाओं के विश्वास और उम्मीदों को ठेस पहुंचाई है। 23 जनवरी 2015 को हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत की थी। ये एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक कदम था। अब देश की महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण की पहल की गई लेकिन विपक्ष ने इसका सपोर्ट करने के बजाय महिलाओं का अपमान किया। आने वाले वक्त में महिलाएं अपने वोट की ताकत से इन महिला विरोधी राजनीतिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देगी।

हाइलाइट्स:

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में कैबिनेट बैठक आयोजित
  • 27 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया
  • स्पेशल सत्र में “हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज बिल 2026” पेश किया जाएगा
  • ग्रुप D कर्मचारियों के लिए प्रमोशन का कोटा 20% से बढ़ाकर 30% करने का प्रस्ताव
  • 5 साल की सेवा पूरी करने वाले ग्रुप D कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा
  • 5% एक्स-ग्रेशिया पद रखने का प्रावधान भी शामिल
  • ‘नारी शक्ति वंदन’ बिल पर बीजेपी विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में
  • लोकसभा में बिल जरूरी वोट पूरे न होने के कारण पास नहीं हो सका
  • मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया
  • महिलाओं से अपील—वोट की ताकत से जवाब देने की बात कही

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment