Haryana Rain Alert: भंयकर गर्मी और लू से परेशान हरियाणावासियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बारिश और तेज हवाएं चलेगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
इन जिलों में बारिश के साथ-साथ चलेगी तेज हवाएं
मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

आने वाले 3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 28 अप्रैल को बारिश की गतिविधियों में और अधिक बदलाव देखने को मिलेगा। सिरसा और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं 29 अप्रैल को गुरुग्राम, फरीदाबाद और मेवात में धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है।
हाइलाइट्स
- भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार
- पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में बदलाव
- कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
- 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी
- गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट
- भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में असर
- 28 अप्रैल को बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, खासकर सिरसा में
- 29 अप्रैल को गुरुग्राम, फरीदाबाद और मेवात में धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी






