जानिए कब आएगा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10-12वीं का रिजल्ट

SHARE:

मई के दूसरे सप्ताह में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस वक्त विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग हो रही है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ पवन कुमार शर्मा ने बताया कि 2 मई तक उत्तर पुस्तिकाओं की मॉर्किंग का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद फिर जांच और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया की जाएगी।

मई के दूसरे सप्ताह में जारी होंगे रिजल्ट

मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी हो जायेंगे। ग्रेजुएशन सेमेस्टर के फर्स्ट ईयर में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों की जरूरत को देखते हुए पहले 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। उसके बाद 10वीं का घोषित होगा। बोर्ड चेयरमैन ने डॉ पवन कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 से 15 मई के बीच 12वीं का रिजल्ट जारी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षाओं में करीब 5 लाख 21 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें 10वीं के 2,78,334 विद्यार्थी और 12वीं के 2,43,461 विद्यार्थी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र: आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी कार्रवाई, जमकर होगा हंगामा

10वीं और 12वीं परीक्षाओं में नकल के 300 केस 

बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब हरियाणा परीक्षा बोर्ड में 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में नकल के मात्र 300 केस दर्ज हुए हैं। नूंह में सबसे ज्यादा 74 नकल के केस बने हैं। कई जिले तो ऐसे है जहां एक भी केस नहीं बना। इनमें यमुनानगर व अम्बाला शामिल हैं। कुरुक्षेत्र व फरीदाबाद ऐसे जिले हैं जहां नकल का केवल 1-1 केस बना। कैथल में 4 केस तो पंचकूला में 3 केस बने। सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में 2-2 केस बने हैं। 29 अप्रैल को नकल केसों की सुनवाई होगी।

हाइलाइट्स

  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी करेगा
  • 2 मई तक उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग का काम पूरा होने की संभावना
  • मार्किंग के बाद कॉपियों की जांच और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया की जाएगी
  • पहले 12वीं का रिजल्ट जारी होगा, उसके बाद 10वीं का घोषित किया जाएगा
  • 12वीं का रिजल्ट 12 से 15 मई के बीच आने की संभावना
  • इस साल करीब 5 लाख 21 हजार विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी
  • 10वीं में 2,78,334 और 12वीं में 2,43,461 विद्यार्थी शामिल हुए
  • नकल के केवल 300 केस दर्ज, बोर्ड इतिहास में सबसे कम
  • नूंह में सबसे ज्यादा 74 नकल के मामले दर्ज
  • यमुनानगर और अंबाला में एक भी नकल का केस नहीं
  • कुरुक्षेत्र और फरीदाबाद में सिर्फ 1-1 केस
  • कैथल में 4 और पंचकूला में 3 केस दर्ज
  • सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में 2-2 केस
  • नकल मामलों की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment