हरियाणा में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती: दो नए PHC को मिली मंजूरी

SHARE:

हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए दो नए PHC (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत एक PHC पलवल जिले के गांव अमरपुर में और दूसरा भिवानी जिला के गांव सूई में खोला जाएगा।

PHC खोलने के लिए नई बिल्डिंग बनाने की मंजूरी 

पलवल जिले के अमरपुर गांव में खुलने वाले पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) के निर्माण में 439.33 लाख रुपए और भिवानी जिला के गांव सूई में खुलने वाली पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) के निर्माण पर 466.35 लाख रुपए खर्च होंगे। सिविल सर्जन डॉ सतेंद्र विशिष्ठ ने जानकारी दी कि हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पलवल जिले के गांव अमरपुर में प्राथमिकता चिकित्सा केंद्र के लिए नई बिल्डिंग बनाने को मंजूरी प्रदान की गई है। यह नई बिल्डिंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक ही दो एकड़ भूमि में बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की नई बिल्डिंग तैयार होने बाद न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि बड़े अस्पतालों पर भी दबाव कम होगा। इससे लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने, नई सुविधाएं जोड़ने और हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होगी प्राप्त

सरकार द्वारा नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के फैसले पर ग्रामीणों ने धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई बिल्डिंग में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होगी।

हाइलाइट्स

  • हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर बड़ा फैसला
  • पलवल और भिवानी में दो नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोलने की मंजूरी
  • पलवल के अमरपुर और भिवानी के सूई गांव में खुलेंगे नए PHC
  • अमरपुर में निर्माण पर 439.33 लाख और सूई में 466.35 लाख रुपये खर्च होंगे
  • दोनों PHC के लिए नई बिल्डिंग निर्माण को स्वीकृति
  • अमरपुर में 2 एकड़ भूमि पर बनेगी नई स्वास्थ्य केंद्र बिल्डिंग
  • ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच होगी मजबूत
  • बड़े अस्पतालों पर कम होगा दबाव, मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा
  • राज्य सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में जुटी
  • नए PHC खोलने के फैसले पर ग्रामीणों ने जताया आभार

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment