यमुनानगर जिले के सलेमपुर गांव में आज सुबह 8 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लॉस्ट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में 7 बच्चे समेत 11 लोग बुरी तरह से आग में झुलस गए। सभी बिहार के मधुबनी जिले के बताए जा रहे हैं। ये धमाका इतना ज्यादा भंयकर था कि घर की दीवारें ढहने के साथ-साथ लेंटर में भी दरारें आ गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़े-दौड़े पहुंचे। सूचना पर डायल-112 की गाड़ी से बच्चों और महिलाओं को जगाधरी के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया।
गैस ट्रांसफर के दौरान हुआ बड़ा हादसा
बिहार के मधुबनी के निवासी रामशरण और रामज्ञान यहां पर क्वार्टरों में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। दोनों पास में ही प्लाई फैक्ट्रियों में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह रामशरण के क्वार्टर में एक से दूसरे एलपीजी के घरेलू सिलिंडर में गैस पलटी की जा रही थी। इसी दौरान गैस लीक होकर क्वार्टर में फैल गई। पास में ही खाना रहा था। इससे लीक होती गैस से क्वार्ट में आग भड़क गई। रामशरण क्वार्टर से जैसे ही बाहर दौड़ा वह आग की चपेट में आ गया। इसके बाद धमाका हुआ और तीन क्वार्टरों के बीच बनी दो दीवारें गिर गईं। तीनों क्वार्टरों में रहने वाले लोग आग और मलबे की चपेट में आ गए। साथ लगते क्वार्टरों के लोगों में भी हड़कंप मच गया। सभी जान बचाने के लिए जैसे-तैसे बाहर भागे।
आग में झुलसने वाले लोग
रामशरण (43), रामज्ञान (43) रेणु (40), शांति (8), वैष्णवीं (10), सुहानी (5), पारो (2 माह), संगीता (18), नेहा (8), अंशु (7), वियांशी (6) झुलसे हैं, जिन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, रातों रात 15 IAS अफसरों का तबादला
हाइलाइट्स (Highlights):
- यमुनानगर के सलेमपुर गांव में सुबह 8 बजे बड़ा सिलेंडर ब्लास्ट
- LPG गैस विस्फोट में 7 बच्चों समेत 11 लोग बुरी तरह झुलसे
- सभी घायल मधुबनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं
- धमाका इतना जोरदार कि घर की दीवारें गिरीं, लेंटर में आई दरारें
- घायलों को पहले जगाधरी अस्पताल, फिर PGI Chandigarh रेफर किया गया
- गैस ट्रांसफर के दौरान लीकेज से भड़की आग बनी हादसे की वजह
- आग और मलबे की चपेट में आए कई परिवार, इलाके में मचा हड़कंप
- आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में की मदद
- सभी घायलों का इलाज जारी, हालत गंभीर बताई जा रही है






