हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, रातों रात 15 IAS अफसरों का तबादला

SHARE:

IAS Officer Transfer: हरियाणा सरकार ने बुधवार की देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हलचल मचा दी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15 IAS अफसरों का तबादला कर दिया। साथ ही सरकार की ओर से इन अफसरों को आदेश दिया गया है कि तुरंत अपनी नई जिम्मेदारी संभालें। इस सूची में प्रदूषण विभाग से लेकर स्वास्थ्य और पंचायत विभाग के बड़े नाम शामिल हैं।

IDFC फ्रॉड मामले में 3 IAS अफसरों पर गिरी गाज

आईडीएफसी फ्रॉड मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी से पहले 3 IAS अफसरों पर सरकार की गाज गिरी है। मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त प्रधान सचिव (ए.पी.एस.) आई.ए.एस. साकेत कुमार को उनके सभी पदों से हटाते हुए अभिलेखागार विभाग की जिम्मेदारी दे दी है। वहीं अजय कुमार को चीफ मिनिस्टर के डिप्टी प्रिंसीपल सैक्रेटरी-11 (नया पद) बनाया गया है। वहीं सीनियर आई. ए. एस. पंकज अग्रवाल और डी.के. बेहरा को महत्वपूर्ण विभागों से पदमुक्त करते हुए साइड लाइन कर दिया गया है। पंकज अग्रवाल को आर्किटेक्चर विभाग का प्रधान सचिव वहीं डी. के. बेहरा को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन का सचिव लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इन तीनों ही अफसरों का नाम आईडीएफसी फ्रॉड मामले में सामने आया है।

विनीत गर्ग को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन विनीत गर्ग को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब उनको सरकार के मुद्रण एवं लेखन सामग्री (छपाई और स्टेशनरी) विभाग में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) बनाया गया है।

गुरुग्राम के DC बने मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव

गुरुग्राम के उपायुक्त (DC) अजय कुमार को बड़ी ओर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब उनको मुख्यमंत्री के उप-प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में मजदूरों के न्यूनतम वेतन में 35 प्रतिशत की बढ़त

इन अधिकारियों के विभाग का हुआ फेरबदल

पंकज अग्रवाल को सिंचाई विभाग से हटाकर अब वास्तुकला विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। साकेत कुमार को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और पंचायत विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे, अब इन्हें अभिलेखागार विभाग का कमिश्नर और सचिव बनाया गया है। वहीं मणि राम शर्मा को अब स्वास्थ्य विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

हाइलाइट्स (Highlights):

  • हरियाणा में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अधिकारियों का तबादला
  • सरकार ने अफसरों को तुरंत नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए
  • IDFC फ्रॉड मामले में 3 IAS अफसरों पर गिरी गाज
  • साकेत कुमार को सभी अहम पदों से हटाकर अभिलेखागार विभाग भेजा गया
  • अजय कुमार को मुख्यमंत्री का डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी (नया पद) बनाया गया
  • पंकज अग्रवाल और डी.के. बेहरा को महत्वपूर्ण विभागों से हटाया गया
  • विनीत गर्ग को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी) बनाया गया
  • गुरुग्राम DC अजय कुमार को बड़ी जिम्मेदारी, CM के उप-प्रधान सचिव नियुक्त
  • मणि राम शर्मा को स्वास्थ्य विभाग में सचिव की जिम्मेदारी
  • कई बड़े विभागों में बदलाव, प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज

 

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment