हरियाणा में बढ़ा ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ का दायरा, अब इन परिवार की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

SHARE:

Lado Laxmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं को और अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाते हुए मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ का दायरा बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री सैनी ने उन परिवार की महिलाओं को भी इस योजना से जोड़ने का फैसला लिया है जिनके परिवार की सालाना आय 1.80 लाख रुपये तक है। पिछले महीने ही विधानसभा बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने इस योजना के दायरे को बढ़ाने का वादा किया था।

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत कैसे मिलेगें 2,100 रूपये

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा सरकार बैंक खातों में कुल 2,100 रुपये हर महीने जमा करती है, लेकिन यह पूरी राशि एक साथ खर्च करने के लिए नहीं होती। इसमें से 1,100 रुपये महिला के बचत खाते में जमा किए जाते हैं, जिसे वह अपनी तात्कालिक जरूरतों के लिए हर महीने निकाल सकती है। बाकी रकम 1,000 रुपये सावधि बैंक खाते यानी आरडी (RD) में जमा होते हैं। यह आरडी खाता 5 साल के लिए संचालित किया जाता है। समय पूरा हो जाने के बाद महिलाएं इस रकम को भविष्य में अपने काम के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों की माताओं को विशेष सम्मान

गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली महिलाओं के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों की माताओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। बता दें कि जिन बच्चों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, उनकी माताओं को भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है, बशर्ते उनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये तक हो।

क्या है लाडो लक्ष्मी योजना

25 सितंबर 2025 को हरियाणा सरकार की ओर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई थी। इसकी पहली किस्त 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के ऐतिहासिक मौके पर जारी हुई थी। शुरुआत में इसकी पात्रता सीमा केवल 1 लाख रुपये थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1.40 लाख किया गया और अब इसे 1.80 लाख रुपये तक बढ़ा दिया गया है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा के 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, 474 करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी

हाइलाइट्स (Highlights):

  • नायाब सिंह सैनी ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ का दायरा बढ़ाया
  • अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाएं भी पात्र
  • योजना के तहत हर महीने कुल 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता
  • 1,100 रुपये सीधे खाते में, 1,000 रुपये RD (सावधि जमा) में जमा
  • 5 साल बाद RD की राशि का लाभ महिलाओं को मिलेगा
  • 10वीं-12वीं में 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की माताओं को भी फायदा
  • गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर फोकस
  • 25 सितंबर 2025 को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत
  • हरियाणा दिवस (1 नवंबर) पर जारी हुई थी पहली किस्त
  • पात्रता सीमा 1 लाख से बढ़ाकर अब 1.80 लाख रुपये की गई
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment