हरियाणा सरकार उन युवाओं के लिए बड़ा तोहफा लेकर आयी है जो प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ जाती है। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने ‘मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना’ को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। इस योजना के अंतर्गत उन मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाएगी जो UPSC और HPSC, ज्यूडिशरी का प्री एग्जाम पास कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 25 हजार से 70 हजार रूपये तक आर्थिक सहायता
युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को UPSC और HPSC, ज्यूडिशरी का प्री एग्जाम पास करने के बाद कोचिंग के लिए खर्च होने वाली राशि के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिस परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रुपये है, उनके बच्चों को 70 हजार, 1.80 लाख रुपये तक आय वाले परिवारों के बच्चों को 60 हजार, 1.80 लाख रुपये से लेकर तीन लाख तक आय वाले परिवार के बच्चों को 50 हजार तथा 3 से 5 लाख रुपये तक आय वाले परिवार के बच्चों को 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में बढ़ा ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ का दायरा, अब इन परिवार की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समारोह में शामिल रहे गणमान्य
इस सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती एवं राकेश संधू, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासनिक) वर्षा खांगवाल और शहीद स्मारक अंबाला के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी प्रमुख रूप से शामिल हुए।
हाईलाइट्स:
- नायाब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना की घोषणा की
- आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा
- UPSC, HPSC और ज्यूडिशरी प्री एग्जाम पास करने वालों को मिलेगी सहायता
- कोचिंग खर्च के लिए सरकार देगी 25,000 से 70,000 रुपये तक आर्थिक मदद
- आय के आधार पर तय होगी सहायता राशि (₹1 लाख तक – ₹70 हजार, ₹5 लाख तक – ₹25 हजार)
- प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देखने वाले युवाओं को मिलेगी नई दिशा
- कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद






