हरियाणा में घग्गर नदी कैंसर का कारण बनती जा रही है। इसके दूषित पानी के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। घग्गर नदी का पानी इतना अधिक दूषित हो गया है कि ये पानी योग्य तो क्या साफ-सफाई के योग्य भी नही रहा है। एक वक्त ऐसा था जब मानसून से बहने वाली घग्गर सिरसा के मल्लेवाला गांव की धड़कन हुआ करती थी लेकिन आज वही नदी मौत का कारण बन रही है।
मल्लेवाला में घग्गर नदी का प्रदूषण बना खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि घग्गर नदी में इतना अधिक बदबू आती है कि इसके पास जाना भी मुश्किल होता है। मल्लेगांव के लोग सिंचाई और पीने के पानी के लिए इसी नदी पर निर्भर हैं। लेकिन ये गांव बीते कई सालों से कैंसर जैसी भंयकर बीमारी से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते 10 सालों में कैंसर की बीमारी से 25-30 लोगों की मौत हो चुकी है। उनका मानना है कि घग्गर से होने वाला प्रदूषण इसके लिए जिम्मेदार है।
घग्गर प्रदूषण के बाद बढ़ें कैंसर के मामले
स्थानीय निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि 2007 के बाद गांव में कैंसर के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। इसी साल से घग्गर नदी में प्रदूषण फैलने लगा था। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उनकी भाभी का स्तन कैंसर के कारण निधन हो गया। तकरीबन 10 सालों तक उनका लंबा इलाज चला लेकिन आखिर में उनकी मौत हो गया। बीते साल उनके बड़े भाई को जांच के दौरान पता चला कि वो यूरिन ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं। गांव के हर दूसरे घर में कोई ना कोई कैंसर से जूझ रहा है।
इलाज के लिए बेचनी पड़ रही है जमीन
सिरसा में सरकारी और प्राइवेट कैंसर अस्पतालों की कमी है, जिसके कारण लोगों को अधिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इलाज कराने के लिए चंडीगढ़, भंटिडा या फिर बीकानेर और जयपुर जैसे शहरों में जाना पड़ता है। 38 वर्षीय गुरलाल सिंह ने बताया कि 10 सालों के भीतर कैंसर के कारण उनके पिता और चाचा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमने अपने पिता के इलाज के लिए 7 एकड़ जमीन बेच दी थी लेकिन फिर भी उनके पिता नहीं बच सके।
ये भी पढ़ें- हरियाणा रोडवेज की नई पहल, हांसी से खाटू श्याम के लिए सीधी बस शुरू
हाईलाइट्स
- घग्गर नदी का दूषित पानी बना कैंसर का बड़ा खतरा
- मल्लेवाला गांव में 10 साल में 25-30 मौतों का दावा
- 2007 के बाद तेजी से बढ़े कैंसर के मामले
- हर दूसरे घर में कैंसर से जूझ रहा कोई न कोई व्यक्ति
- सिरसा में कैंसर इलाज सुविधाओं की भारी कमी
- इलाज के लिए लोगों को जाना पड़ रहा दूसरे राज्यों में
- महंगे इलाज के कारण परिवार बेच रहे जमीन-जायदाद
- स्थानीय लोगों ने घग्गर प्रदूषण को ठहराया जिम्मेदार
निष्कर्ष
घग्गर नदी का बढ़ता प्रदूषण मल्लेवाला गांव के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। कैंसर के बढ़ते मामलों और मौतों ने लोगों में डर पैदा कर दिया है। इलाज की सही सुविधा न होने और महंगे खर्च की वजह से लोगों की हालत और खराब हो रही है। ऐसे में जरूरी है कि इस मामले की सही जांच हो और समय रहते ठोस कदम उठाए जायें जिससे लोगों की जान बचाई जा सके।






