ड्यूटी में शहीद कर्मचारियों के परिवार को हरियाणा सरकार देगी 30 लाख का मुआवजा

SHARE:

मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा ही महत्वपूर्ण ऐतिहासिक फैसला लिया है। ड्यूटी में हादसे के दौरान ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों के परिजनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि में बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

शहीद के परिजनों को मिलेगी 30 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि

अब शहीद कर्मचारियों के परिजनों को सरकार की ओर से 30 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। हरियाणा सरकार के निर्णय के अंतर्गत हरियाणा कर्मचारी दुर्घटना सुरक्षा योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये दिए जायेंगे। इस तरह से कुल 30 लाख रूपये की राशि मिलेगी। हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग की ओर से स्पष्ट तौर पर कहा गया है क यह राशि मृतक कर्मचारी के आश्रितों के बैंक अकाउंट में जल्द से जल्द जमा कराई जाये।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में घग्गर नदी का पानी बना जहर, कैंसर से कई लोगों की मौत

मिलेगा सम्मानजनक सुरक्षा कवच

सैनी सरकार का यह फैसला खासतौर पर उन कर्मचारियों की बड़ी राहत लेकर आया है जो हर दिन अपनी जान पर खेलकर ड्यूटी करते हैं। इनमें खनन रोकने वाले माइनिंग गार्ड, जंगलों की रक्षा करने वाले वन कर्मी और आग की लपटों में कूदकर लोगों को बचाने वाले अग्निशमन दमकल कर्मी हैं। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि सरकार अपने उन ‘कोरोना योद्धाओं’ और ‘कर्मवीरों’ के साथ खड़ी है जो ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त होते हैं।

हाईलाइट्स

  • ड्यूटी पर शहीद कर्मचारियों के परिवार को 30 लाख की मदद
  • ग्रुप C और D कर्मचारियों के लिए बढ़ाई गई आर्थिक सहायता
  • 10 लाख दुर्घटना योजना + 20 लाख राहत कोष से मिलेंगे
  • मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद फैसला तुरंत लागू
  • परिजनों के खाते में सीधे ट्रांसफर होगी राशि
  • माइनिंग गार्ड, वन कर्मी और फायर कर्मचारियों को राहत
  • जोखिम भरी ड्यूटी करने वालों के लिए सुरक्षा कवच
  • सरकार ने ‘कर्मवीरों’ के साथ खड़े रहने का दिया संदेश
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment