हरियाणा में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी, 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान

SHARE:

Haryana Weather Update: बीते कुछ दिनों से हरियाणा में बारिश और हवाओं का दौर जारी था जिसके कारण मौसम सुहावना था। लेकिन अब तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में अब शुष्क मौसम शुरू हो गया है जिसके कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक ऊपर जा रहा है। दोपहर के वक्त लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

रोहतक में सबसे अधिक गर्मी

35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतक में सबसे अधिक गर्मी रही। राहत की बात यह है कि रात का पारा अब भी सामान्य से करीब 3.7 डिग्री नीचे बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम थोड़ी राहत है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अब वातावरण से नमी गायब हो रही है और 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली शुष्क पछुआ हवाएं सक्रिय हो गई हैं। यही कारण है कि 15 अप्रैल के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे हरियाणा में गर्मी का असली रूप देखने को मिलेगा।

40 डिग्री के पार जाएगा तापमान

गर्मी को लेकर जहां आमजन परेशान होने वाले हैं। वहीं मौसम के बदलते तेवर को देखते हुए किसान पहले ही अलर्ट हो चुके हैं। बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। गेहूं, सरसों समेत कई फसलों को भारी नुकसान हुआ है। दाने काले पड़ गए हैं। ऐसे में किसानों की कोशिश है कि जितना जल्दी हो सके फसलों की कटाई कर तापमान अधिक बढ़ने और लू चलने से पहले अनाज को समेट लिया जाए ताकि प्राकृतिक आपदा से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें- ड्यूटी में शहीद कर्मचारियों के परिवार को हरियाणा सरकार देगी 30 लाख का मुआवजा

15 अप्रैल के बाद तापमान में अधिक वृद्धि होने के संकेत है। खासतौर पर सिरसा, हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ जैसे इलाकों में हीट वेव (लू) की स्थिति बन सकती है। ऐसे मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य के लिए अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।

हाईलाइट्स

  • हरियाणा में अब शुरू हुआ शुष्क मौसम, तापमान में तेजी
  • रोहतक में 35.2°C के साथ सबसे अधिक गर्मी दर्ज
  • 15 अप्रैल के बाद गर्मी दिखाएगी असली असर
  • दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में बढ़ेगा तापमान और लू का खतरा
  • 20-25 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रहीं शुष्क हवाएं
  • किसानों पर दोहरी मार, बारिश-ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित
  • जल्दी कटाई में जुटे किसान, लू से पहले फसल बचाने की कोशिश
  • सिरसा, हिसार, भिवानी में हीट वेव की आशंका
  • दिन में घर से निकलना मुश्किल, सुबह-शाम थोड़ी राहत
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment