हरियाणा में 22 HPS अफसरों को जल्द मिलने वाला है IPS प्रमोशन

SHARE:

हरियाणा पुलिस के 22 अफसरों को बहुत ही जल्द IPS प्रमोशन मिलने वाला है। इसके लिए सरकारी स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार प्रमोशन डीपीसी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) मुख्यालय के बजाए चंडीगढ़ में होने की संभावना है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण अनुराग रस्तोगी ने दिल्ली की मीटिंग में नहीं शामिल होने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध पर आयोग ने चड़ीगढ़ में मीटिंग करने की सहमति दे दी है। आपको बता दें कि डीपीसी में मुख्य सचिव की मौजूदगी बहुत आवश्यक होती है। इसी सप्ताह डीपीसी की बैठक हो सकती है। मीटिंग में आयोग की ओर से सचिव सहित कुछ नामित सदस्य आते हैं। जिसमें मुख्य सचिव और एसीएस होम सुधीर राजपाल मौजूद रहेंगे।

इन हरियाणा पुलिस अफसरों को मिलेगा IPS अफसर बनने का मौका

मुख्य सचिव की ओर से 22 पुलिस अफसरों को इंटेग्रिटी सर्टीफिकेट जारी किए गए थे। इनमें मुकेश कुमार, ध्यान सिंह पुनिया, धर्मवीर सिंह, चलजिंद्र सिंह, जयबीर सिंह, कुशाल सिंह, राजकुमार वालिया, ताहिर हुसैन, नरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार, ममता खर्ब, रविंद्र विजय सिंह, सिद्वार्थ ढांडा, करण गोयल, संदीप कुमार, पूनम, भारती डबास, अमित दहिया, ऊषा देवी और जितेंद्र गहलावत सहित शामिल हैं।

2 महीने पहले ही जारी हो चुका है इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट

लंबे वक्त से हरियाणा में पुलिस अफसरों के आईपीएस में प्रमोशन की प्रक्रिया लंबित पड़ी हुई है। दो महीने पहले ही मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश के 22 पुलिस अफसरों को इंटेग्रिटी सर्टीफिकेट जारी किया था। लेकिन मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का स्वास्थ्य खराब होने से यूपीएससी में डीपीसी की बैठक नहीं हो पाई।

ये भी पढ़ें- हिसार एयरपोर्ट से हवाई सफर हुआ महंगा, जयपुर फ्लाइट के शेड्यूल में भी बदलाव

अब खुद मुख्य सचिव ने यूपीएससी से जल्द बैठक का आग्रह किया है, लेकिन उन्होंने बैठक दिल्ली के बजाए चंडीगढ़ में करने का अनुरोध किया है। मुख्य सचिव की ओर से कहा गया है कि अभी वह स्वास्थ्य कारणों से यात्रा करने में सक्षम नहीं है। इसलिए डीपीसी चंडीगढ़ में हो तो बेहतर रहेगा। इस पर यूपीएससी ने अपनी सहमति जता दी है।

हाइलाइट्स:

  • हरियाणा पुलिस के 22 अफसरों को जल्द IPS प्रमोशन मिलने की संभावना
  • प्रमोशन के लिए DPC बैठक की तैयारियां तेज
  • UPSC मुख्यालय की जगह चंडीगढ़ में हो सकती है बैठक
  • मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तबीयत खराब होने से बदला स्थान
  • DPC में मुख्य सचिव की मौजूदगी जरूरी
  • एसीएस होम सुधीर राजपाल समेत वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
  • 22 अफसरों को पहले ही जारी हो चुका है इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट
  • लंबे समय से लंबित थी IPS प्रमोशन प्रक्रिया
  • दो महीने पहले मुख्य सचिव ने जारी किए थे सर्टिफिकेट
  • स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली में बैठक नहीं हो पाई
  • अब जल्द चंडीगढ़ में DPC बैठक होने की संभावना

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment