हिसार एयरपोर्ट से हवाई सफर हुआ महंगा, जयपुर फ्लाइट के शेड्यूल में भी बदलाव

SHARE:

आगामी 1 मई से हिसार एयरपोर्ट पर अहम बदलाव होने जा रहे हैं जिसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा। विभिन्न रुट्स पर जाने वाली फ्लाइट्स का किराया बढ़ेगा वहीं जयपुर जाने वाली फ्लाइट्स के शेड्यूल में भी बदलाव होगा। जयपुर रुट पर उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स पर अब सोमवार और बुधवार को संचालित होगी। इससे पहले मंगलवार और गुरुवार को इस रुट पर फ्लाइट्स संचालित हो रही थी।

साथ ही साथ फ्लाइट्स के समय में भी बदलाव किया गया है। पहले जयपुर जाने वाली फ्लाइट 2:35 बजे हिसार से रवाना होकर 3:35 बजे जयपुर में लैंड करती थी। लेकिन अब 1 मई से फ्लाइट शाम 4:30 बजे उड़ान भरेगी और वहां शाम 5:30 बजे पहुंचेगी।

हिसार एयरपोर्ट पर विभिन्न रुट्स पर किराए में बढ़ोतरी

1 मई से हिसार एयरपोर्ट से विभिन्न रुट्स पर उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स के किराए में भी बढ़ोतरी होने वाली है। इस नए बढ़ोतरी के साथ अब जयपुर का किराया करीब 2400 रुपए से बढ़कर लगभग 3000 रुपए हो जाएगा। अयोध्या रूट पर किराया 5075 रुपए से बढ़कर 5495 रुपए कर दिया गया है। दिल्ली के लिए किराया 1991 रुपए से बढ़कर 2306 रुपए हो जाएगा, जबकि चंडीगढ़ के लिए यह 2135 रुपए से बढ़कर 2450 रुपए कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- पंचकूला में “समता रन” मैराथन का आयोजन, सीएम नायाब सैनी ने दिखाई हरी झंडी

जेट फ्यूल (ATF) पर ड्यूटी में हुई बढ़त 

वित्त मंत्रालय की ओर से जेट फ्यूल (ATF) पर ड्यूटी 29.5 से बढ़ाकर 42 रूपये प्रति लीटर कर दिया गया है। ईरान, इजरायल और अमेरिका में जारी जंग के कारण कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया है। यही वजह यह है कि फ्लाइट्स के किराये भी बढ़ोतरी हुई है।

हाइलाइट्स:

  • 1 मई से हिसार एयरपोर्ट पर बड़े बदलाव लागू होंगे
  • विभिन्न रूट्स पर फ्लाइट टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी
  • जयपुर फ्लाइट अब सोमवार और बुधवार को संचालित होगी
  • पहले मंगलवार और गुरुवार को होती थी जयपुर के लिए उड़ान
  • जयपुर फ्लाइट का समय बदला, अब 4:30 बजे शाम को उड़ान
  • पहले 2:35 बजे दोपहर को भरती थी उड़ान
  • जयपुर का किराया 2400 से बढ़कर करीब 3000 रुपये
  • अयोध्या, दिल्ली और चंडीगढ़ रूट्स पर भी किराया बढ़ा
  • ATF (जेट फ्यूल) पर ड्यूटी बढ़ने से बढ़े हवाई किराए
  • अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment