कुरुक्षेत्र NIT में एक स्टूडेंट ने सुसाइड करने की कोशिश की, अन्य छात्रों ने मिलकर बचाई जान

SHARE:

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित NIT में एक के बाद एक छात्र का सुसाइड का मामला सामने आया है। बीटेक के सैकेंड ईयर की छात्रा दीक्षा दुबे की आत्महत्या के एक दिन बाद शुक्रवार की रात 12 बजे एक और छात्रा ने सुसाइड करने की कोशिश की। कल्पना हॉस्टल की छत से छात्रा ने कूदने की कोशिश की लेकिन सहपाठियों ने मौके पर पहुंच कर उसे बचा लिया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

आत्महत्या करने के लिए बालकनी पर चढ़ने का किया प्रयास

एक छात्र ने बताया कि सीएसई के पहले सेमेस्टर की छात्रा जब आत्महत्या करने के लिए बालकनी पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी उसी वक्त दूसरे सहपाठियों ने उसे देख लिया औऱ मौके पहुंचकर उसकी जान बचा ली।

हॉस्टल के गेट पर स्टूडेंट्स ने जमकर की नारेबाजी

इस घटना के बाद देर रात काफी संख्या में छात्राएं हॉस्टल के गेट पर इकट्ठे होकर नारेबाजी करने लगी। कुक थर्ड गेट पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें एनआइटी एक छात्रा के और आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना मिली थी सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में बढ़े तारकोल के दाम, सड़क परियोजनाएं प्रभावित

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट

वहीं सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि हे गायज, मेरी जिंदगी का कोई मकसद नहीं। अब मैं सुसाइड कर लेती हूं। इस मैसेज को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि ये सुसाइड का प्रयास करने वाली छात्रा का ही है।

हाइलाइट्स (Highlights):

  • कुरुक्षेत्र NIT में एक के बाद एक छात्राओं से जुड़ी घटनाओं से मचा हड़कंप
  • बीटेक सेकेंड ईयर की छात्रा दीक्षा दुबे की आत्महत्या के अगले दिन ही दूसरा मामला
  • कल्पना हॉस्टल की छत से कूदने की कोशिश, सहपाठियों ने बचाई छात्रा की जान
  • बालकनी पर चढ़कर सुसाइड का प्रयास, समय रहते छात्रों ने किया रेस्क्यू
  • सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच शुरू
  • घटना के बाद हॉस्टल गेट पर छात्राओं का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
  • सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज ने बढ़ाई चिंता

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment