मासूम शर्मा हरियाणा महिला आयोग के समक्ष नहीं होंगे पेश, कहा- अमर्यादित शब्दों के लिए पहले ही मांग चुका हूं माफी

SHARE:

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा आज हरियाणा महिला आयोग के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि ई-मेल के माध्यम से महिला आयोग को सूचना दे दी गई है। मैं अभी व्यस्त चल रहा हूं। मासूम शर्मा ने कहा कि देहरादून स्टेज पर गाली देने के मामले में मैं पहले ही माफी मांग चुका हूं। मेरे दिमाग में अब तक टेंशन है।

मैं महिलाओं की बहुत इज्जत करता हूं: मासूम शर्मा

मासूम शर्मा ने कहा कि मैं महिलाओं की बहुत इज्जत करता हूं। मुझे अब एहसास हो रहा है कि मुझे स्टेज पर ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। हां एफआईआर हुई है वहां फिजिकली भी जाऊंगा। जिसने मुझे धमकी दी है, वह बीजेपी के कई मंचों पर दिखाई दिया है।

क्या है पूरा मामला

दयानंद एंग्लो-वैदिक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (डीएवी पीजी कॉलेज) देहरादून में 11 अप्रैल शनिवार को छात्र संघ समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और अजय हुड्डा प्रस्तुति देने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में सीएम धामी भी मौजूद थे। लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जाने के बाद मासूम शर्मा ने मंच पर गाली गलौज शुरू कर दी। आपत्तिजनक शब्द बोलने पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी, स्टाफ और मौजूद छात्र छात्राएं भी असहज हो गए थे। इसके साथ ही गायक मासूम शर्मा जिस समय मंच से गाली दे रहे थे, उस दौरान खानपुर विधायक उमेश शर्मा भी मौजूद थे। विधायक ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वे नहीं रुके।

ये भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र NIT में एक स्टूडेंट ने सुसाइड करने की कोशिश की, अन्य छात्रों ने मिलकर बचाई जान

मासूम शर्मा का विवादों से है पुराना नाता

आपको बता दें कि मासूम शर्मा का विवादों से पुराना नाता है। साल 2024 में उन पर एक महिला ने गायक पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया था। साल 2025 में हरियाणा सरकार ने गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में उनके गानों को यूट्यूब से हटाने का आदेश दिया था। वहीं फरवरी 2026 में जिंद में एक लाइव शो के दौरान पूर्व सरपंच के साथ बदसूलकी और मंच से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के कारण भी विवाद हुआ था।

हाइलाइट्स (Highlights):

  • हरियाणवी गायक मासूम शर्मा आज महिला आयोग के सामने पेश नहीं होंगे
  • ई-मेल के जरिए दी जानकारी, व्यस्तता और मानसिक तनाव का दिया हवाला
  • देहरादून स्टेज पर गाली देने के मामले में पहले ही मांग चुके हैं माफी
  • “मैं महिलाओं की बहुत इज्जत करता हूं”, विवाद पर मासूम शर्मा का बयान
  • डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के कार्यक्रम में गाली-गलौज से मचा था विवाद
  • पुलिस, स्टाफ और छात्र-छात्राएं भी हुए थे असहज
  • विधायक उमेश शर्मा ने मंच पर रोकने की कोशिश की, लेकिन नहीं माने गायक
  • गन कल्चर और बदसलूकी जैसे मामलों में पहले भी विवादों में रह चुके हैं मासूम शर्मा
  • 2024 से 2026 तक कई विवादों से जुड़ा रहा नाम
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment