हरियाणा में बढ़ती गर्मी ने अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है। बीते दिन प्रदेश के 5 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान रोहतक और नारनौल में दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम, पलवल और मेवात में भी तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। बीती शाम कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई लेकिन इसके बावजूद भी गर्मी से राहत नहीं मिली।
किसानों के लिए खास गाइडलाइन
मौसम के बदलते हुए मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से किसानों को खास सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि किसान 3-4 दिनों तक सरसों की कटाई और मटाई ना करें। कपास, मूंग और उड़द की बुवाई ना करने करें। सब्जियों की बुवाई भी रोकने के लिए कहा गया है। साथ ही किसानों को कीटनाशक का छिड़काव टालें और पशुओं को छाया में रखें और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करें।
ये भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र पुलिस ने बड़े सट्टे का किया भंडाफोड़, निजी होटल से 12 गिरफ्तार, 2.50 लाख कैश बरामद
तापमान में और होगी बढ़ोतरी
मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान फिर 2–3 डिग्री तक बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान भी औसतन 3.2° डिग्री की बढ़ोतरी के साथ सामान्य से 2.2° डिग्री ऊपर पहुंच गया।
हाइलाइट्स (Highlights):
- हरियाणा में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, 5 शहरों में तापमान 40°C के पार
- रोहतक और नारनौल सबसे गर्म, गुरुग्राम, पलवल और मेवात भी झुलसे
- बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद नहीं मिली गर्मी से राहत
- मौसम विभाग ने किसानों को 3–4 दिन तक खेती के काम टालने की सलाह
- सरसों की कटाई, कपास-मूंग-उड़द की बुवाई पर रोक लगाने की अपील
- कीटनाशक छिड़काव टालें, पशुओं के लिए छाया और पानी की करें व्यवस्था
- आने वाले दिनों में तापमान 2–3°C और बढ़ने की संभावना
- न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर, गर्मी का असर और तेज होने के संकेत





