हरियाणा निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू

SHARE:

हरियाणा निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। हरियाणा चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रमों के अनुसार, उम्मीदवार आज से लेकर 25 अप्रैल तक अपना नामांकन पत्र दाखिल करवा सकते हैं। प्रदेश में 7 नगर निकायों के आम चुनाव और पंचायती राज के 528 पदों पर उपचुनाव होने हैं। सभी गांवों के लिए निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

समिति सदस्य के निधन के बाद उपचुनाव

पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 में उपचुनाव होने वाला है। यह उपचुनाव समिति सदस्य के निधन के बाद होने जा रहा है। वहीं जिन पंचायतों में किसी वजह से जो वार्ड खाली रह गए थे या फिर बाद में बने थे उनके लिए भी उपचुनाव होने वाला है।

बता दें कि मांडौठी में पंचायत के वार्ड नंबर 3, 9, 11, 18 और 19 में उपचुनाव होगा। वहीं लोहारहेड़ी में वार्ड नंबर 3, मेहंदीपुर में वार्ड नंबर 6 और डाबौदा खुर्द में वार्ड नंबर 1 में उपचुनाव होगा।

5 दिनों तक उम्मीदवार दाखिल करवा सकते हैं नामांकन पत्र

21 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करवा सकते हैं। इसके बाद 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 28 अप्रैल को नामांकन वापसी का दिन होगा।

ये भी पढ़ें- स्मार्ट एजुकेशन की दिशा में बड़ा कदम: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में ‘निपुण पहचान पत्र’ लागू

10 मई को होगें चुनाव

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनीपत-पंचकूला, अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, उकलाना, धारूहेड़ा व सांपला नगर पालिका में 10 मई को चुनाव होने वाले हैं जबकि 13 मई को रिजल्ट आएगा। चुनाव आयुक्त के मुताबिक पानीपत और करनाल जिला परिषद के 1-1 वार्ड, 12 ब्लॉक समिति सदस्यों, 29 सरपंच, 485 पंच पदों के लिए वोटिंग भी 10 मई को होगी, उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जायेंगे।

हाइलाइट्स:

  • हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए आज (21 अप्रैल) से नामांकन प्रक्रिया शुरू
  • उम्मीदवार 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे
  • प्रदेश में 7 नगर निकायों के आम चुनाव और 528 पदों पर उपचुनाव
  • पंचायत समिति वार्ड-14 में सदस्य के निधन के बाद उपचुनाव
  • मांडौठी, लोहारहेड़ी, मेहंदीपुर और डाबौदा खुर्द में भी उपचुनाव
  • नामांकन का समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
  • 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, 28 अप्रैल को वापसी
  • 10 मई को मतदान, 13 मई को नतीजे घोषित होंगे
  • कई जिलों में सरपंच, पंच और समिति सदस्यों के पदों पर भी वोटिंग

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment