हरियाणा शिक्षा विभाग की बड़ी चूक, 400 करोड़ का बजट लैप्स

SHARE:

हरियाणा में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। शिक्षा विभाग में 400 करोड़ रूपये की राशि लैप्स हो गई है इस राशि से स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े काम होने वाले थे।

225 करोड़ की 15 अहम परियोजनाएं साल भर से लंबित, बजट वापस

सबसे चिंताजनक बात तो यह है कि तकरीबन 225 करोड़ रूपये की 15 अहम परियोजनाएं साल भर से लंबित रही और वक्त पर खर्च ना होने के कारण बजट वापस चली गई। स्कूल का बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों के लिए तकरीबन 310 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया था लेकिन यह राशि भी खर्च ना हो सकी। मुख्य शिक्षा परियोजानओं के लिए आवंटित 1,415 करोड़ रुपये में से मात्र 240 करोड़ रुपये ही उपयोग हो पाए। पर्याप्त बजट उपलब्ध होने के बावजूद ये तमाम योजनाएं पूरी ना हो सकी।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में मकान निर्माण से जुड़े नियमों में हुआ बदलाव

स्कूल भवन से लेकर शौचालय तक सभी योजनाएं अटकी 

इन परियोजनाओं में स्कूल भवनों का निर्माण, मरम्मत, कक्षाओं का विस्तार, शौचालय, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल थीं। समय पर बजट की राशि खर्च ना हो पायी जिसके कारण इन कार्यों में देरी हुई। अब इसका सीधा असर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों पर भी पड़ रहा है।

हाइलाइट्स

  • हरियाणा शिक्षा विभाग में 400 करोड़ रुपये का बजट लैप्स
  • स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े काम अधर में
  • 225 करोड़ की 15 अहम परियोजनाएं सालभर लंबित, बजट वापस
  • बुनियादी ढांचे के लिए 310 करोड़ का प्रावधान भी खर्च नहीं हो सका
  • 1,415 करोड़ में से केवल 240 करोड़ रुपये ही उपयोग हो पाए
  • बजट होने के बावजूद योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकीं
  • स्कूल भवन, मरम्मत, कक्षाओं का विस्तार जैसे काम रुके
  • शौचालय और पेयजल जैसी जरूरी सुविधाएं भी प्रभावित
  • देरी का सीधा असर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों पर पड़ा
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment