हरियाणा के 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, 474 करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी

SHARE:

हरियाणा अब खेती के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में आगे बढ़ने को तैयार है। बुधवार को कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने  ‘हरियाणा एआई डेवलपमेंट प्रोग्राम’ की समीक्षा करते हुए करीब 474 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इसके तहत प्रदेश के 1 लाख युवाओं को AI की ट्रेनिंग दी जाएगी। विश्व बैंक के सहयोग से चलने वाली इस पहल का उद्देश्य युवाओं को AI के हर पहलू को अच्छे से सिखाया जाए ताकि वे वैश्विक रोजगार बाजार में मजबूती से खड़े हो सके। यह कार्यक्रम केवल ट्रेनिंग तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इससे 100 से अधिक नए स्टार्टअप्स शुरू होंगे।

हरियाणा में दो प्रमुख एआई केंद्र स्थापित 

इस परियोजना के अंतर्गत हरियाणा में हरियाणा में दो प्रमुख एआई केंद्र स्थापित किए जायेंगे। पंचकूला में ‘सा टेक्नोलॉजी पावर ऑफ इंडिया’ के सहयोग से ‘हरियाणा एडवांस्ड कंप्यूटिंग फैसिलिटी’ तैयार की जाएगी। जबकि साइबर सिटी गुरुग्राम में ‘नासकॉम’ (NASSCOM) के साथ मिलकर ‘ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर’ की नींव रखी जाएगी। इससे स्टार्टअप इनक्यूबेशन एवं उद्योग सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट 2 जून तक प्रस्तुत 

कार्यक्रम की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को 2 जून तक प्रस्तुत किए जाने की संभावना जताई गई है। विश्व बैंक मिशन ने 6 और 7 अप्रैल को पंचकूला में दौरा किया था। दौरे के वक्त अलग-अलग विभागों से एआई के संभावित उपयोग मामलों की पहचान करने को कहा गया है। विभागों को अपने सुझाव प्रस्तुत करने हेतु 15 दिनों का समय दिया गया है। इसके बाद प्राथमिकता वाले उपयोग मामलों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

हाइलाइट्स (Highlights):

  • नायाब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 474 करोड़ रुपये के AI प्रोजेक्ट को मंजूरी
  • हरियाणा के 1 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी
  • विश्व बैंक के सहयोग से लागू होगा कार्यक्रम
  • युवाओं को वैश्विक रोजगार बाजार के लिए तैयार करने पर फोकस
  • प्रोजेक्ट से 100 से अधिक नए स्टार्टअप शुरू होने की संभावना
  • पंचकूला में ‘हरियाणा एडवांस्ड कंप्यूटिंग फैसिलिटी’ स्थापित होगी
  • गुरुग्राम में NASSCOM के साथ ‘ग्लोबल AI सेंटर’ बनेगा
  • स्टार्टअप इनक्यूबेशन और उद्योग सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
  • 2 जून तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) पेश होने की संभावना
  • विभागों को AI के उपयोग मामलों पर सुझाव देने के लिए 15 दिन का समय

 

ये भी पढ़ें- यमुनानगर में गैस सिलेंडर ब्लॉस्ट, 7 बच्चों समेत 11 लोग झुलसे

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment