हरियाणा में घर खरीदना हुआ और भी महंगा, अफोर्डेबल फ्लैटों की कीमत में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी

SHARE:

Haryana Flat Price Hike: हरियाणा में घर खरीदना और भी मंहगा हो गया है। हरियाणा सरकार ने अफोर्डेबल फ्लैटों की कीमत में 10 से 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने कीमतों में बढ़ोतरी की अधिसूचना को जारी कर दिया है। नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू हो जायेंगी। बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार का कहना है कि जमीन और निर्माण लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते बिल्डर्स की रुचि इस योजना में घट रही थी। इसे फिर से आकर्षक बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

गुरुग्राम में फ्लैट्स की अधिकतम आवंटन दर 5000 रुपये से बढ़ाकर 5575 रुपये प्रति वर्ग फीट बढ़ी

बढ़ती कीमत के साथ अब गुरुग्राम में फ्लैट्स की अधिकतम आवंटन दर 5000 रुपये से बढ़ाकर 5575 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दी गई है। अब बालकनी के लिए 1300 रुपये प्रति वर्ग फीट (अधिकतम 1.30 लाख रुपये) तक ज्यादा कीमत चुकानी होगी। यह नियम प्रदेश के सभी शहरों में समान्य रूप से लागू हो जायेंगे।

फरीदाबाद और सोहाना में भी बढ़ी कीमत

फरीदाबाद और सोहना में पहले 5000 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर थी, जिसे अब 5450 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है।पंचकूला और दूसरे हाई व मीडियम पोटेंशियल टाउन में दरें 4500 से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति वर्ग फीट और लो-पोटेंशियल टाउन में दरें 3800 से बढ़ाकर 4250 रुपये प्रति वर्ग फीट तय की गई हैं।

दूसरे शहरों में भी बढ़ी कीमतें

फ्लैटों की कीमत में बढ़े शहरों के अतिरिक्त छोटे शहरों में भी बढ़ोतरी हुई है। पंचकूला और अन्य हाई व मीडियम पोटेंशियल टाउन में दरें 4500 से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दी गई हैं। लो-पोटेंशियल टाउन में दरें 3800 से बढ़ाकर 4250 रुपये प्रति वर्ग फुट तय की गई हैं।

ये भी पढ़ें- UPSC और HPSC प्री पास करते ही हरियाणा सरकार देगी 70 हजार रूपये

कार पार्किंग हुई जरूरी

पार्किंग नियमों में भी बदलाव हुआ है। अब हर फ्लैट के नीचे एक कार पार्किंग सुनिश्चित करनी होगी इसकी लागत फ्लैट कीमत की 10 प्रतिशत तक होगी।

हाईलाइट्स:

  • हरियाणा में अफोर्डेबल फ्लैट्स की कीमतों में 10–12% तक बढ़ोतरी
  • गुरुग्राम में दर 5000 से बढ़कर 5575 रुपये प्रति वर्ग फीट हुई
  • बालकनी के लिए अब 1300 रुपये प्रति वर्ग फीट तक अतिरिक्त शुल्क
  • फरीदाबाद और सोहना में दर 5450 रुपये प्रति वर्ग फीट तय
  • पंचकूला व अन्य हाई/मीडियम टाउन में दर 4500 से बढ़कर 5000 रुपये प्रति वर्ग फीट
  • लो-पोटेंशियल टाउन में दर 3800 से बढ़कर 4250 रुपये प्रति वर्ग फीट
  • जमीन और निर्माण लागत बढ़ने के कारण लिया गया फैसला
  • अब हर फ्लैट के साथ कार पार्किंग अनिवार्य, कीमत का 10% तक अतिरिक्त खर्च
  • नई दरें तुरंत प्रभाव से पूरे हरियाणा में लागू
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment