हरियाणा रोडवेज की नई पहल, हांसी से खाटू श्याम के लिए सीधी बस शुरू

SHARE:

हरियाणा रोडवेज ने नई पहल की शुरूआत की है। राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में जाने के लिए हांसी और आसपास के इलाकों से सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज ने  ‘खाटू श्याम एक्सप्रेस’ की शुरूआत कर दी है। अब यात्रियों को बार-बार बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी साथ ही किराया भी कम लगेगा।

जानिए क्या रहेगा बस का टाइम

हांसी बस स्टैंड से खाटू श्याम एक्सप्रेस हर दिन दोपहर 12:10 बजे खुलेगी। वाया तोशाम (दोपहर 1:00 बजे), ईसरवाल, पिलानी, लोहारू (दोपहर 2:00 बजे), झुंझुनूं (शाम 4:00 बजे) और सीकर (शाम 6:00 बजे) होते हुए रात 7:20 बजे सीधे खाटू धाम पहुंचेगी। ऐसे में यात्री अगली सुबह खाटू श्याम बाबा का दर्शन कर पायेंगे।

वहीं वापसी की बात करें तो अगले दिन सुबह 5:30 बजे यह बस खाटू श्याम से वापस हांसी के लिए प्रस्थान करेगी और सुबह करीब 11:20 बजे हांसी बस स्टैंड पर अपना सफर पूरा करेगी।

 प्रति व्यक्ति किराया मात्र 295 रूपये तय

हरियाणा परिवहन विभाग ने इसके लिए किराया भी बहुत ही किफायती तय किया है।  हांसी से खाटू श्याम तक का प्रति व्यक्ति किराया मात्र 295 रुपये तय किया गया है। हांसी डिपो के अधिकारियों का कहना है कि सीधी बस सेवा शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों को कनेक्टिविटी की समस्या से भी निजात मिलेगी। विशेषकर बुजुर्गों और सपरिवार यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह बस सेवा एक वरदान साबित होगी।

हाईलाइट्स

  • हरियाणा रोडवेज ने हांसी से खाटू श्याम मंदिर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की
  • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘खाटू श्याम एक्सप्रेस’ की शुरुआत
  • अब यात्रियों को बार-बार बस बदलने की जरूरत नहीं
  • कम किराए में सीधा और आसान सफर उपलब्ध
  • बस हांसी से रोज दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी
  • तोशाम, ईसरवाल, पिलानी, लोहारू, झुंझुनूं और सीकर होते हुए रात 7:20 बजे खाटू धाम पहुंचेगी
  • वापसी में बस सुबह 5:30 बजे खाटू श्याम से चलेगी
  • करीब 11:20 बजे हांसी बस स्टैंड पहुंचेगी
  • प्रति व्यक्ति किराया मात्र 295 रुपये तय किया गया
  • सीधी सेवा से समय की बचत और कनेक्टिविटी बेहतर होगी
  • बुजुर्गों और परिवार के साथ यात्रा करने वालों के लिए खासतौर पर फायदेमंद
  • यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा

ये भी पढ़ें- बायोमेट्रिक नियमों के खिलाफ हरियाणा में किसान आंदोलन, पानीपत और पंचकूला हाईवे जाम

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment