स्वच्छता के मामले में हरियाणा बना मॉडल राज्य, कैमरे और यूनिफॉर्म से बढ़ेगी जवाबदेही

SHARE:

हरियाणा में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार अब और भी अधिक सख्त होने जा रही है। सफाई व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए सफाई मशीनों में कैमरे लगाए जायेंगे। प्रदेश के तमाम सफाई कर्मचारियों के लिए एक जैसी ड्रेस लागू की जाएगी। तमाम सरकारी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम चालू किया जाएगा। इसके साथ ही नई जगह की तलाश भी की जाएगी। बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो जायेगी। सोमवार (30 मार्च) को सीएम नायाब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिए गए।

ड्रेन की सफाई, जल निकासी और सफाई व्यवस्था पर चर्चा

बैठक के दौरान ड्रेन की सफाई, जल निकासी और सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई। सीएम ने कहा कि जिन स्थानों पर जल निकासी की समस्या है उन स्थानों की पहचान कर उनके लिए वैकल्पिक उपाय अपनाए जायें। ऐसी जगहों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम चालू किए जाए। जिससे बारिश के पानी का संचयन हो सके और जलभराव की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सके।

सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आरआइएफडी तकनीक का उपयोग

बैठक के दौरान सफाई व्यवस्था पर चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि प्रदेश में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आरआइएफडी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, इससे कार्यों की निगरानी और पारदर्शिता बढ़ी है। वहीं जीपीएस (GPS) आधारित कचरा कलेक्शन सिस्टम कामयाब हो रहा है। सफाई मशीनों की निगरानी के लिए चार कैमरे लगाए जायेंगे। सफाई मशीन में कैमरे एक आगे की ओर, एक ऊपर, एक नीचे और एक पीछे की ओर लगाए जायेंगे।

सफाई कर्मचारियों को ड्रेस, जूते और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जायें

सीएम ने बैठक के दौरान सख्त निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों को ड्रेस, जूते और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जायें। पूरे प्रदेश में कार्यरत सेनेटरी वर्करों के लिए एक तरह की ड्रेस लागू की जाएगी। गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे बड़े शहरों में सफाई व्यवस्था, जल निकासी और पानी की उपलब्धता को लेकर सुनिश्चित किया जाएगा कि जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में अब सफर करना पड़ेगा महंगा, 1 अप्रैल से बढ़ जायेंगे टोल रेट

हाईलाइट्स

  • हरियाणा में सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, नए नियम लागू होंगे
  • सफाई मशीनों में लगाए जाएंगे 4 कैमरे, बढ़ेगी निगरानी
  • सभी सफाई कर्मचारियों के लिए एक जैसी ड्रेस अनिवार्य
  • सरकारी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लागू करने का फैसला
  • जलभराव से निपटने के लिए पहले से तैयारियां शुरू
  • ड्रेन सफाई और जल निकासी व्यवस्था सुधारने पर जोर
  • आरएफआईडी तकनीक और GPS सिस्टम से सफाई कार्यों की मॉनिटरिंग
  • सफाई कर्मचारियों को जूते और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे
  • गुरुग्राम और फरीदाबाद में विशेष फोकस, आमजन को राहत देने की तैयारी
  • सीएम नायाब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बैठक में लिए गए बड़े फैसले
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment