हरियाणा में रेल कैनक्टिविटी को मिली नई गति, औद्योगिक विकास को मिलेगा बल

SHARE:

हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रेल कैनक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में अवसंरचना विकास निगम (HRIDC) प्रयासरत है। अब हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक और प्रस्तावित ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने, औद्योगिक विकास को गति देने और हरियाणा को देश के प्रमुख अवसंरचना केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभायेंगी।

हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC) परियोजना के लिए 11,709 करोड़ रुपये की मंजूरी

सोमवार को हरियाणा के मुख्य सचिव और एचआरआईडीसी के अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में निदेशक मंडल की 34वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान हरियाणा की प्रमुख रेल अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा की गई।

इस दौरान बताया गया कि मंत्रिमंडल ने हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC) परियोजना की संशोधित लागत लगभग 11,709 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी गई है। यह कॉरिडोर खरखौदा, मानेसर और सोहना जैसे प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को निर्बाध रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसके साथ ही हरियाणा-एनसीआर क्षेत्र में नए टाउनशिप के विकास को भी गति मिलेगी। इस परियोजना से परियोजना माल ढुलाई को तेज करने, परिवहन समय कम करने और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

टनल का 61 प्रतिशत कार्य पूरा

इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी परियोजना ने महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। 7,070 मीटर लंबी टनल में से 4,349 मीटर यानी लगभग 61 प्रतिशत खुदाई का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक परियोजना तकरीबन पूरी हो चुकी है और इसके अप्रैल 2026 में चालू होने की संभावना है। जबकि, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर होते हुए सोनीपत से पलवल तक प्रस्तावित ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (ईओआरसी) परियोजना पर भी तेजी से काम आगे बढ़ रहा है।

हाईलाइट्स

  • हरियाणा-एनसीआर में रेल कनेक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में HRIDC सक्रिय
  • हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC) परियोजना को 11,709 करोड़ रुपये की मंजूरी
  • खरखौदा, मानेसर और सोहना को मिलेगी बेहतर रेल कनेक्टिविटी
  • लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
  • 7,070 मीटर लंबी टनल का 61% काम पूरा
  • कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक परियोजना लगभग तैयार, अप्रैल 2026 तक शुरू होने की संभावना
  • ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (EORC) पर भी तेजी से काम जारी
  • सोनीपत से पलवल तक नए रेल नेटवर्क से जुड़ेगा NCR क्षेत्र
  • परियोजनाओं से माल ढुलाई तेज और परिवहन समय होगा कम
  • हरियाणा को प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम
  • नए टाउनशिप विकास को भी मिलेगी रफ्तार
  • HRIDC की बोर्ड बैठक में परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

ये भी पढ़ें- हरियाणा में आज रात से टोल दरों में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, सफर होगा महंगा

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment