हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान थाईलैंड से गिरफ्तार, आज लाया जाएगा भारत

SHARE:

हरियाणा एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया है। डिपोर्ट  करके गैंगस्टर को भारत लाया जा रहा है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली पर उतरते ही हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उसे अपनी हिरासत में ले लेगी।

गैंगस्टर साहिल चौहान को कई आपराधिक मामलों में तलाशा जा रहा था। बताया जा रहा है कि साहिल कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के गिरोह का प्रमुख सदस्य है।

विदेश में बैठकर साहिल चौहान रच रहा था साजिश

आरोप है कि लंबे समय से विदेश में रहकर साहिल चौहान भारत में आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहा था। उस पर सुपारी लेकर कई हत्याओं में शामिल होने का आरोप है। उसकी तमाम आपराधिक गतिविधियों ने उसे सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक हाई प्रोफाइल टारगेट बना दिया था। केंद्रीय एजेंसियों और हरियाणा पुलिस के बीच कॉर्डिनेशन के बाद साहिल चौहान को थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में बिजली संकट रोकने के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा प्लान, ऊर्जा मंत्री अनिल विज का सख्त निर्देश

हाईलाइट्स

  • हरियाणा STF ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से गिरफ्तार किया
  • डिपोर्ट कर उसे भारत लाया जा रहा है
  • इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही STF उसे हिरासत में लेगी
  • साहिल चौहान कई आपराधिक मामलों में वांछित था
  • वह कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के गिरोह का प्रमुख सदस्य बताया जा रहा है
  • आरोप है कि विदेश में रहकर भारत में आपराधिक गतिविधियां चला रहा था
  • सुपारी लेकर कई हत्याओं में शामिल होने के आरोप
  • उसकी गतिविधियों के चलते वह सुरक्षा एजेंसियों के लिए हाई प्रोफाइल टारगेट बन गया था
  • केंद्रीय एजेंसियों और हरियाणा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तारी हुई
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment